Categories: बलिया

बलियाः बर्थ डे पार्टी में चली गोली से घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

बलिया में बर्थ डे पार्टी के बाद चली गोली से घायल हुए व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल की मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नगरा थाना के चचयां में 18 अगस्त की रात हुई बर्थ डे पार्टी में फायरिंग की घटना सामने आई थी। जहां चचयां में सोनू सिंह की ससुराल में साथ आये सतीश सिंह उर्फ बबलू पुत्र सुरेन्द्रनाथ सिंह जयसिंह पुर थाना सरायलखंसी मऊ ने सोनू सिंह पुत्र चंद्रमा सिंह मुड़ासन थाना रसड़ा को विवाद के बाद पिस्टल से गोली मार दी थी।

इस घटना में 48 वर्षीय सोनू सिहं गंभीर रुप से घायल हुए। परिजनों से पहले उसे मऊ स्थित शारदा नारायण अस्‍पताल में भर्ती कराया गया। हालात बिगड़ने पर परिजन 23 अगस्त को वाराणसी लेकर गए जहां से चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया। आजमगढ़ के वेदांता हास्पिटल में मरीज का इलाज चल रहा था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है। पुलिस ने आरोपी सतीश सिंह जयसिंह पुर को पिस्टल समेत गिरफ्तार कर 19 अगस्त को ही जेल भेज दिया था। इस संबंध मे नगरा थानाध्यक्ष देवेन्द्रनाथ दूबे ने कहा कि आरोपी पहले ही गिरफ्तार है। आरोपी पर हत्या की धाराएं बढ़ाकर पीड़‍ित परिजनों को न्याय दिलाया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago