बलिया में बाढ़ का पानी अब जिंदगियां छीन रहा है। मंगलवार को बाढ़ के पानी में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं 24 घंटे के अंदर यह दूसरी घटना है। इससे पहले बाढ़ के पानी में तैरकर अपने घर जा रहे युवक की डूबने से मौत हो गई थी।
जानकारी के मुताबिक हल्दी थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी हीरामोती (35) पत्नी मेहीलाल मंगलवार की शाम घर लौट रही थी, तभी प्राथमिक विद्यालय रेपुरा के पास बाढ़ के पानी में डूब गयी। महिला को डूबता देख ग्रामीणों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
रेपुरा के ऊचकवा डेरा निवासी उपेन्द्र चौधरी (34) पुत्र राधाकृष्ण चौधरी सोमवार को बाढ़ के पानी में डूब गया था। उसका शव भी मंगलवार को बरामद हुआ। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं 24 घंटे में दो मौतों से ग्रामीण दहशत में हैं।
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…
गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…