बलियाः रक्षा करने वाली पुलिस की जब भक्षक का काम करने लगे तो आम जनता की सुरक्षा कैसे होगी। ताजा मामला चिलकहर के गड़वार थाने से सामने आया जहां 112 के पुलिसकर्मी ने फरियादी की लात-घूंसों से जमकर पिटाई कर दी। पुलिसकर्मी के द्वारा बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। जिसके बाद से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के चोपड़ा चट्टी निवासी प्रवीण कुमार व प्रदीप कुमार सगे भाई हैं। पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों लोगों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने डायल 112 पुलिस बुला ली। दोनों को गाड़ी में बैठा कर पुलिस थाने लाई। पीडि़त का कहना है कि पुलिसकर्मी ने गाड़ी में बैठ जाने के बाद पीटा। इसके बाद थाने में लात-घूंसों से जमकर पिटाई की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
पीड़ित ने हवालात में तैनात मुंशी पर भी मारपीट के आरोप लगाए हैं। घटना को लेकर पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है। इस संबंध में सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी ने बताया कि मुझे भी सोशल मीडिया से वीडियो मिला है। मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…