Categories: बलिया

बलियाः सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक की तलाश में दबिश दे रही पुलिस

बलिया में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वहीं युवक की गिरफ्तारी को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है।

बता दें कि बीते 19 अगस्त को बलिया बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में आए थे। उसी दिन इंटरनेट मीडिया पर नरहीं के कोट मझरिया निवासी सुरेंद्र प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट किया। यह पोस्ट वायरल हो गया।

मामले में 30 अगस्त को अखिल भारतीय क्षत्रिय मंच ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले में नरही थाने ने 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थानाध्यक्ष पन्ने लाल ने बताया कि सीओ सदर मामले की विवेचना कर रहे हैं। आरोपित अपने मूल निवास स्थान पर नहीं पाया गया है। उसकी लोकेशन दिल्ली में मिल रही है। वह वहीं नौकरी कर रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

6 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago