बलिया- थाने में युवक से मारपीट मामले में एक्शन, सिपाही लाइन हाजिर

बलिया। एक युवक की थाने में पिटाई करने के मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई की है।मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने डायल 112 के सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही उन्होंने प्रकरण की जांच करने का भी निर्देश दिया है।

बता दें 2 दिन पहले यानि सोमवार को गड़वार थाना क्षेत्र के चोगड़ा के रहने वाले 2 भाइयों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। सूचना पर पहुंचे डायल 112 के जवान दोनों को लेकर थाने पर पहुंचे। गाड़ी से उतारने के बाद सिपाही एक युवक की पिटाई करने लगा। इस घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मिडिया पर वायरल होने लगा।

इस मामले की जांच कर सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी ने रिपोर्ट अधिकारियों को सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने सिपाही आनंद वर्मा को लाइन हाजिर कर दिया। और मामले की जांच करने का भी निर्देश दिया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 day ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 days ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

4 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

4 weeks ago