Categories: बलिया

बलिया – किड़िहरापुर रेलवे स्टेशन के पास युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

बलिया में एक युवक ने ट्रेन के सामने कुदकर अपनी जान दे दी। भीमपुरा थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बताया जा रहा है कि भटनी से चलकर वाराणसी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह लगभग 7 बजे किड़िहरापुर रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान भीमपुरा थाना क्षेत्र के फरदहा निवासी दिनेश कुमार (35) ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इससे उसका सिर धड़ से अलग हो गया। चंद सेकंड में उसकी मौत हो गई।

खुदकुशी का कारण अज्ञात- एसओ आर.एस नागर ने बताया कि युवक ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली है। युवक के खुदकुशी का कारण क्या रहा, इसका अभी पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago