Categories: बलिया

बलियाः बीमारी के चलते BSF जवान का निधन, जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी अंतिम विदाई

बलिया में शहीद विजय तिवारी का शव सोमवार को पैतृक गांव पहुंचा। वीर सपूत को देख स्थानीय लोगों की आंखे नम हो गईं। नरहीं थाना क्षेत्र के सरयां गांव में शहीद के अंतिम संस्कार के लिए सैंकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी। वहां मौजूद जवानों ने विजय को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी।

विजय तिवारी के पुत्र आदित्य ने उन्हें मुखाग्नि दी। बता दें कि 56 वर्षीय विजय 1987 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वह सीमा सुरक्षा बल में तैनात थे। 14 तारीख की शाम को वह ड्यूटी पर थे। तभी उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। जहां से उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जांच में पता चला कि उनके दिमाग में ब्लड जम गया है। इलाज शुरु हुआ लेकिन 16 तारीख को उनका निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को आसाम की अगरतला से लखनऊ एयरपोर्ट के माध्यम से लाया गया। वहां से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे होते हुए गाजीपुर के रास्ते बलिया लाया गया। यहां पर अधिकारीगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने शहीद का पार्थिव शरीर घर पहुंचाया।

इसके बाद स्ट्रीमर घाट सरया में गंगा किनारे विजय का अंतिम संस्कार हुआ। उनके पार्थिव शरीर को जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ 24 राउंड शहीद के सम्मान फायर कर सलामी दी। इससे पूर्व क्षेत्राधिकारी सदर अशोक त्रिपाठी, थानाध्यक्ष पन्नालाल एवं अन्य ने जवान को पुष्प चढ़ाकर सलामी दी। विजय तिवारी की तीन पुत्रियां हैं। बताया जा रहा है कि बीएसएफ के जवान विजय तिवारी मृदुल व्यवहार के थे। छुट्टी के समय गांव आने पर सभी के साथ हिल मिल कर रहते थे। इस अवसर पर गांव के ग्राम प्रधान मुकेश तिवारी, सुशील राय, कमला राय समेत सैकड़ों लोग विदाई समारोह में थे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago