बलिया जिले में 4 घाटों पर अब 4 जेटी बनने वाले हैं। मझौंवा, भरौली, सराय कोटा, कंसपुर को जेटी (प्लेटफार्म) के निर्माण के लिए भारत सरकार ने राशि भी उपलब्ध करा दी है।
बलिया में बनेंगे 4 जेटी– सांसद वीरेन्द्र सिंह ने बाते कि वाराणसी से हल्दिया जो लोकसभा क्षेत्र बलिया के एक छोर से दूसरे क्षेत्र तक फैला है। इस क्षेत्र में यातायात बेहतर हो इसके लिए भाजपा की डबल इंजन की सरकार काम कर रही है। सड़क- रेल और जल मार्ग भी बेहतर हो इसके लिए सरकार तत्पर है। इसी क्रम में गाजीपुर के सेमरा घाट और बलिया में मझौंवा, भरौली, सराय कोटा, कंसपुर को जेटी (प्लेटफार्म) के निर्माण के लिए भारत सरकार ने धन उपलब्ध करा दिया है।
3 से 4 महीने में बनकर होंगे तैयार -सांसद वीरेन्द्र सिंह ने जानकारी दी कि टेंडर प्रक्रिया भी पूरी कर ली गयी है। अगले 3 से 4 महीने में निर्माण कार्य कार्यदायी एजेंसी पूरा भी कर लेगी। इससे जलमार्ग द्वारा होने वाले कारोबार को काफी बल मिलेगा। साथ ही घाटों की सुंदरता भी बढ़ जाएगी। सांसद ने बताया कि घाटों पर प्लेटफार्म बन जाने से जिले के विकास को बल मिलेगा।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…