बलिया के भाजपा नेता रमेश प्रताप सिंह का थाईलैंड में निधन, बीजेपी नेताओं ने जताया शोक

बलियाः रसड़ा के बनियाबांध निवासी भाजपा नेता रमेश प्रताप सिंह उर्फ राजू सिंह का रविवार को थाईलैंड में निधन हो गया। मौत का कारण ह्रदयगति रुकना बताया जा रहा है। 52 वर्षीय भाजपा नेता के आकस्मिक निधन से क्षेत्रभर में शोक की लहर है। उनके निधन पर बीजेपी के तमान नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

बता दें कि राजू सिंह ने साल 2009 में घोसी लोकसभा सीट से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बैनर तले चुनाव लड़ा था। वर्ष 2011 में वे कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके बाद फरवरी 2016 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या के समक्ष भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। वह व्यवसाय के सिलसिले में पिछले 3-4 साल से अपने परिवार के साथ थाईलैंड में रह रहे थे।

रविवार को अचानक हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। उनकी पत्नी सुनीता सिंह, दो बेटियां व एक बेटा थाईलैंड में उनके साथ ही हैं। राजू सिंह ने वर्ष 2009 में उनके निधन पर नपा के कार्यवाहक अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सोनी, भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश सिंह रिंकू, हर्षनारायण सिंह, संजीव सिंह सबल, अरूण सिंह मुन्ना ने शोक जताया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

4 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago