Categories: बलिया

बलियाः मॉर्निंग वॉक पर निकली मां-बेटी समेत 3 महिलाओं को ट्रक ने रौंदा, 1 की मौत

बलिया में मॉर्निंग वॉक पर निकली मां-बेटी समेत 3 महिलाओं को ट्रक ने रौेद दिया। हादसा इतना भयानक था कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो घायल है। इनमें से एक की गंभीर हालत को देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक दोकटी हैदराबाद की रहने वाली मदीना खातून अपने पति मुबारक खातून के साथ सुरेमनपुर स्टेशन पर उतरकर अपनी बहन हसीना खातून पत्नी शफाकत अली निवासी चंपासती मोहल्ले में गई थी। सोमवार सुबह मदीना खातून अपनी बड़ी बहन हसीना खातून (45) पत्नी शफाकत अली व उनकी बेटी शाहिदा खातून (15) पुत्री शफाकत अली के साथ फजर की नमाज के बाद मॉर्निंग वॉक के लिए सड़क पर निकली थी।
इसी बीच एनएच 31 के पटरियों के रास्ते बैरिया डाकघर के सामने छपरा की तरफ से कॉस्टमेटिक सामान लेकर बलिया की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने तीनों को कुचल दिया। इस घटना में 35 वर्षीय मदीना की मौके पर मौत हो गई। उनकी बड़ी बहन हसीना खातून व उनकी बेटी शाहिदा खातून घायल हो गईं। शाहिदा खातून की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। जबकि हसीना खातून का इलाज सोनबरसा अस्पताल में चल रहा है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

7 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

7 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

7 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

7 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

7 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

9 hours ago