Categories: बलिया

बलिया – सोशल साइट पर सीएम के खिलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर युवक गिरफ्तार

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और धार्मिक भावना आहत करने के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। युवक पर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक के जरिए सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप लगा है। युवक को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश भी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के रेवती कस्बा निवासी मोहम्मद अजीम अज्जू ने बुधवार को सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावना आहत कर 2 वर्गो के बीच सदभाव बिगाड़ने की कोशिश की।

रेवती थाने के प्रभारी हरेंद्र सिंह की तहरीर पर बुधवार को पुलिस ने मोहम्मद अजीम अज्जू के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की सुसंगत धारा 295 , 153 ए, 504 ,505 (2 ) व आई टी एक्ट की धारा 66 में नामजद मुकदमा दर्ज किया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी मोहम्मद अजीम अज्जू को गुरुवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago