बलिया के शहर कोतवाली क्षेत्र में शादी का झांसा देकर 22 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार और बिना सहमति के गर्भपात कराने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बलिया शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि क्षेत्र की रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने तहरीर दर्ज कराई कि बलिया शहर कोतवाली में रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के मलकौली गांव के रहने वाले राहुल तिवारी ने उसके साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। युवक तीन वर्ष तक युवती से सम्बंध बनाता रहा और बिना सहमति के गर्भपात करा दिया और इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल तिवारी के खिल्लाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 506 (जान से मारने की धमकी) व 313 ( बिना सहमति के गर्भपात कराने के आरोप की धारा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने आरोपी राहुल तिवारी को आज गिरफ्तार कर विधिक प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…