Categories: बलिया

बलिया एसपी ने हनुमानगंज चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह को किया लाइन हाजिर

बलिया पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने बड़ी कर्रवाई की है। उन्होंने सुखपुरा थाना के हनुमानगंज चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। इस कर्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक हनुमानगंज गांव में दस अप्रैल को बालक के गायब होने की सूचना के वावजूद चौकी प्रभारी ने सक्रियता नहीं दिखलाई। गायब बालक का दूसरे दिन शव मिला था, पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई थी। घटना के सातवें दिन पुलिस टीम ने हत्यारोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर न्यायलय भेज दिया।

इसके पूर्व दो अप्रैल को भी हत्या का मामला सामने आया था। जहां वन विहार मोड़ के समीप बिहार निवासी युवक की पिटाई कर हत्या हुई थी। इन दोनों मामलों में लापरवाही मिलने पर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

3 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

3 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

1 month ago