Categories: बलिया

बलिया – बैंक के बाहर महिला के हाथ से 30 हज़ार छीनकर भागा बदमाश, पुलिस तलाश में जुटी

बलिया। रेवती थाना क्षेत्र में महिला से 30 हजार की छिनैती का मामला सामने आया है। जहां सेंट्रल बैंक की रेवती शाखा से पैसा निकालकर बाहर आ रही महिला से बदमाश 30 हजार रुपए छीन कर भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई।

रेवती में पाण्डेय के छपरा गांव निवासी पिंकी यादव पत्नी सूरज यादव ने बताया कि गुरुवार को बैंक से 80 हजार रुपए निकाले थे। प्लास्टिक की कैरी बैग में अलग-अलग 50 और 30 हजार रुपए की दो गड्डी रखी थी। बैंक के गेट से बाहर निकलते ही किशोर उम्र का उचक्का 30 हजार वाली गड्डी प्लास्टिक की थैली से खींचकर दुसाध टोली जाने वाले मार्ग पर भाग गया।

गोद में बच्चा होने के चलते दौड़ नहीं पाई। शोर मचाया तब तक फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की शिकायत रेवती पुलिस से की है। पुलिस बैंक के सीसीटीवी कैमरे से फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago