Categories: बलिया

बलिया के लेखक ने बॉलीवुड में रखा कदम, पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘शेरदिल’ में लिखा संवाद

बलिया। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों… इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाए है बलिया के लाल अतुल कुमार राय ने। जिन्होंने बतौर संवाद लेखक रिलायंस एंटरटेनमेंट और टी सीरीज से पहली फ़िल्म ‘शेरदिल’ से शुरुआत कर दी है। बलिया के भुइली गांव छाता के रहने वाले अतुल राय पंकज त्रिपाठी की फ़िल्म शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ में बतौर संवाद लेखक के तौर पर नजर आएंगे।

अतुल राय इस फिल्म की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखते हैं “एक आदमी शेर को मारने गया है,एक आदमी उसी शेर से मरने गया है और देखते ही देखते दोनों जंगल में एक दूसरे से टकरा बैठे हैं. क्या है वजह, क्या है कहानी,शेर को कौन मारेगा, शेर से कौन मरेगा। बस चंद दिनों के बाद खुलासा होने जा रहा है। इस खुलासे में केवल आदमी और जानवर का सनातन द्वंद्व नहीं है। इसमें जंगल की सरसराहट और जानवरों की डरावनी आवाजें नहीं हैं, बल्कि देश के कुछ उपेक्षित लोगों की दर्द भरी वो चीखें भी हैं..जो न ही अखबारों के किसी कोने में जगह बना पाती हैं,न ही किसी कविता,कहानी और फिल्म का हिस्सा बन पाती हैं”।

बता दें पंकज त्रिपाठी की नई फिल्म ‘शेरदिल: द पीलीभीत सागा’ की तस्वीरें सामने आ चुकी है। इस फिल्म की कहानी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत टाइगर रिजर्व की सीमा से लगे गांवों में होने वाली दुखद घटनाओं की वास्तविक घटना से प्रेरित है कि एक शख्स कैसे अपने परिवार को बचाने के लिए अपने जीवन का बलिदान दे देता है। श्रीजीत मुखर्जी की यह फिल्म वीरता के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मनुष्य और प्रकृति के संघर्ष पर केंद्रित है। जो 24 जून को रिलीज होने वाली है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago