Categories: बलिया

Ballia- पत्नी पर संदेह और बच्चे के डीएनए टेस्ट की शर्त रखने वाला पति गिरफ्तार

बलियाः पत्नी के आचरण पर शक करने और पत्नी के सामने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की शर्त रखने वाले पति को पुलिस ने जेल भेज दिया है। मामला बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर एक व्यक्ति अपनी पत्नी पर शक करता था। उसने पत्नी के आचरण पर संदेह जताकर उसे मायके भेज दिया।

दोनों का एक दो साल का बेटा है। पति ने यह भी कहा कि बच्चा उसका नहीं है। पति ने शर्त रखी कि वह बेटे का डीएनए टेस्ट कराने के बाद ही उसे अपने साथ रखेगा। जिसके बाद पत्नी पुलिस के पास पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ शुरु की। तो पति पलट गया और पत्नी को साथ रखने की बात कही। लेकिन महिला का स्पष्ट कहना है कि उसके पति ने उसके बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने के बाद ही अपने साथ रखने की बात कही है। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि महिला के पति को शांति भंग में चालान किया गया है। मामले में महिला को न्याय दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

5 days ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

2 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

2 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

3 weeks ago