सिकंदरपुर- घरेलू कलह के चलते मां ने 2 बच्चों समेत खाया जहर, मौत

सिकंदरपुर (बलिया) थाना क्षेत्र के सिसोटार ग्राम सभा के पूरापर टोला में शुक्रवार की सुबह पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने दो बच्चों के साथ विषाक्त पदार्थ खा लिया जिसमें महिला की घर पर ही मौत हो गई जबकि एक बच्चे की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के सिसोटार ग्राम सभा के पूरापर टोला में शुक्रवार की सुबह पारिवारिक कलह से तंग आकर चंदा उम्र 40 वर्ष पत्नी कन्हैया तुरहा ने अपने पुत्र सुरज 4 वर्ष संदीप 2 वर्ष के साथ विषाक्त पदार्थ खा लिया परिजनों को जब तक पता चला तब तक महिला की मौत हो चुकी थी वही दोनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई थी जिसके बाद परिजन आसपास मौजूद लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सूरज की मौत हो गई जबकि संदीप का इलाज चल रहा है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago