जिलाधिकारी ने अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर की औचक छापेमारी

सिकन्दरपुर (बलिया) जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारोत के निर्देश पर शुक्रवार की दोपहर सिकंदरपुर नगर के अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में अलग अलग जगहों पर औचक छापेमारी कर गहन निरीक्षण किया गया। जैसे ही अल्ट्रासाउंड केन्द्रों पर छापेमारी की खबर फैली नगर के सभीअल्ट्रासाउंड संचालकों मे हड़कंप मच गया और कई अल्ट्रासाउंड संचालक अपने दुकानों को बंद कर मौके से फरार हो गये। बताते चले की सरकारी हास्पिटल के समीप पुजा अल्ट्रासाउंड पर उपजिलाधिकारी व उनकी टीम ने गहन निरीक्षण किया। और अभिलेख रजिस्टर मे खामियां पाये जाने पर उपजिलाधिकारी ने उसे सीज कर दिया और अपने साथ ले गये। इसी क्रम मे उपजिलाधिकारी व उनकी टीम ने खान कटरा स्थित तहसीलदार अल्ट्रासाउंड पर छापा मारा और गहन निरीक्षण किया और लाइसेंस रिन्यूअल न होने पर उपजिलाधिकारी ने अपनी रिपोर्ट बनाकर कार्यवाही हेतू जिलाधिकारी को भेज दिया। छापेमारी करने वाली टीम मे मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी राजेश कुमार यादव, थानाध्यक्ष अनिलचंद चंद तिवारी, सीएचसी चिकित्साधिकारी अजय तिवारी मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago