बलियाः घर में घुसकर युवती की हत्या, सिर में मारी गोली

बलिया में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां घर में घुसकर युवती के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया जब युवती पूजन की तैयारी कर रही थी।

घटना चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के रामपुरचिट गांव की है, जहां रहने वाले हरेंद्र यादव की बेटी गुड़िया यादव (25) परिवार के साथ घर में थी। सावन के अंतिम सोमवार की पूजा के लिए वो अलसुबह ही उठ गई थी। इसी दौरान बदमाशों ने युवती के सिर में गोली मार दी।

करीब चार बजे गोली चलने की आवाज से परिजनों की नींद खुली। उठकर देखा तो तीम बदमाश दीवार फांद कर भाग रहे थे और युवती आंगन में बेसुध पड़ी थी। परिजनों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर एसपी एस आनंद, एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी, सीओ सदर अशोक मिश्रा, थाना प्रभारी आरएस नागर पहुंचे और  परिजनों से घटना की जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलन किया।

युवती स्नातक उतीर्ण थी। वो प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में जुटी थी। परिजन उसकी शादी के लिए रिश्ता तलाश रहे थे। एसपी एस आनंद ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। परिवार वाले घटना के पीछे का कारण नहीं बता पा रहे हैं। तीन के खिलाफ परिजनों ने तहरीर दी है।  कई बिन्दुओं पर जांच पड़ताल और संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही घटना के पीछे के कारणों का पता कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago