Categories: बलिया

जमुना राम मेमोरियल स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, मेधावी छात्रों ने बढ़ाया स्कूल का मान

सीबीएसई द्वारा आयोजित वार्षिक बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम जारी होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में हर्ष की लहर दौड़ गई। विद्यालय ने एक बार फिर शत-प्रतिशत सफलता प्राप्त कर शिक्षा जगत में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

हाई स्कूल में दीप्ति वर्मा ने 92% अंक अर्जित कर टॉपर का खिताब हासिल किया। उनके साथ आयुष वर्मा (91%), उत्कर्ष यादव (90%), प्रतीक्षा मिश्रा (90%), अंशिका सिंह (89%), पीयूष सिंह (88.3%), अनुष्का सिंह (87.6%), आलोक यादव (87.1%) और विंध्यवासिनी सिंह (86.01%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया।

इंटरमीडिएट वर्ग में जीव विज्ञान समूह से कुश कुमार पांडे ने 94% अंक लाकर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। वहीं गौरव प्रताप सिंह (85.2%), दिवाकर उपाध्याय (85%), निखिल यादव (84.02%), श्रुति गुप्ता (80.2%), मीनल (80.2%) और वाणिज्य वर्ग से आयुष राय (80%) ने शानदार अंक अर्जित किए।

विद्यालय में टॉप करने वाले इन मेधावी छात्रों को पुष्पमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उनके अभिभावक भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने बच्चों की सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री तुषार नंद एवं प्रधानाचार्य श्री एवरी केवी ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें भविष्य में और भी ऊँचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago