वैक्सीन लगे बगैर ही फोन पर आया मैसेज, प्रशासन के पास क्या है जवाब?

कोविड टीकाकरण को लेकर बलिया से लगातार फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है। लोगों को बिना टीका लगाए ही टीका लगने का मैसेज भेज दिया जा रहा है। गुरुवार को बलिया के शिवपुर कपूर दियर में ऐसी ही घटना एक बार फिर घटी है। खुशबू देवी नाम की महिला को बगैर कोरोना वैक्सीन लगे ही उनके फोन पर टीकाकरण होने का मैसेज आ गया। खुशबू देवी बलिया के शिवपुर की रहने वाली हैं। उनके पति नागेंद्र बहादुर ने कोरोना वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था। उन्होंने न्यू पीएचसी लालगंज पर टीकाकरण के लिए स्लॉट बुकिंग कराई थी।खुशबू देवी जब टीका लगवाने के लिए घर से निकलने वाली थीं तभी बारिश शुरू हो गई। इस चक्कर में उन्हें न्यू पीएचसी लालगंज पहुंचने में देरी हो गई। खुशबू जब वहां पहुंची तब टीकाकरण बंद हो चुकी थी। इसलिए उन्हें बिना वैक्सीन लगवाए ही घर लौटना पड़ा। लेकिन घर पहुंचते ही उनके मोबाइल पर एक मैसेज आता है। ये मैसेज खुशबू देवी को कोविड की टीका लगाए जाने का था। जबकि उन्हें टीका लगी ही नहीं थी। मैसेज देखकर उनके घरवाले माथा पकड़ कर बैठ गए। इस मसले पर मुरली छपरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. देवनीति सिंह का बयान आया है कि “दो लाभार्थियों के नाम एक ही जैसा होने की वजह से ऐसी गलती हो गई है।

लेकिन उन्हें बुलाकर वैक्सीन लगाई जाएगी।” गौरतलब है कि बलिया से ऐसी खबरें पिछले कुछ दिनों से लगातार आ रही हैं। जहां बगैर टीकाकरण के ही लोगों को टीका लगने का मैसेज आ जा रहा है। गत मंगलवार को भारत ने कोरोना टीकाकरण में रिकॉर्ड बनाया था। सरकारी आंकड़े के मुताबिक उस दिन सर्वाधिक 1.28 करोड़ लोगों को टीका लगाई गई। इस आंकड़े में ऐसे लोग भी शामिल हैं जिन्हें कोरोना की टीका नहीं लगी लेकिन मैसेज पहुंच गया। साथ ही उनकी गिनती भी टीका लगवाने वाले लोगों में हो गई। इस बड़ी लापरवाही को लेकर अब तक किसी आला अधिकारी की ओर से विस्तृत बयान नहीं आया है।

Shashwat Upadhyay

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago