सरकार की ऑनलाइन सेवाओं से जुड़े आवेदनों के निस्तारण के मामले में जनपद को दूसरी रैंकिंग प्राप्त हुई है।
बलिया में अधिकारियों के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। जिलाधिकारी आवास में एक महिला खुद को डीएम अदिति सिंह बताकर घुस गई। और फिर वह डीएम तक भी पहुंच गई। जहां डीएम अदिति सिंह ने महिला पुलिस को बुलाकर उस महिला को जेल भेजा। डीएम की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की कोताही से उन पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही है।
सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही से महिला डीएम तक पहुंच गई। इसके बाद डीएम ने सुरक्षा में लगे कर्मियों को फटकार लगाई और कोतवाली पुलिस को बुलाकर महिला को हिरासत में भेज दिया। इस बाबत एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि सुरक्षा में लापरवाही हुई है। इसलिए ड्यूटी में लगे कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर होमगार्ड के जिला कमांडेंट अनिल यादव ने बताया की मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो ड्यूटी में तैनात कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…