बलिया- 30 मामलों में वांछित बदमाश हरीश पासवान के एनकाउंटर पर उठ रहे सवाल!

बलिया में एनकाउंटर में इनामी बदमाश के ढेर होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर ही सवाल उठ रहा है। इनामी बदमाश को सीधे सिर पर गोली मारने से कई सवाल उठ रहे हैं। हालांकि बलिया एसपी राजकरण नैय्यर एसटीएफ का बचाव करते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। घटना रसड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र के लिए जहां पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। और इस मुठभेड़ में बदमाश की गोली लगने से मौत हो गई है। जिससे अब पुलिस की कार्यशैली पर उठाए जा रहे हैं।बता दें बैरिया थाना क्षेत्र के चिरैया मोर देवराज ब्रह्म मोड के बीच बुलेट सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने 7 जुलाई 2021 को शिक्षक पुत्र और पूर्व जिला पंचायत सदस्य जलेश्वर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में हल्दी थाना के बाबूबेल निवासी हरीश पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद से ही हरीश पासवान फरार चल रहा था। शुक्रवार को एसटीएफ ने रसड़ा के नींबू चट्टी पर कोतवाली पुलिस के सहयोग से एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस के इस एनकाउंटर में आरोपी के सिर पर गोली लगी है, जबकि अक्सर पुलिस एनकाउंटर में आरोपी जब भागते हैं तो पुलिस उसके पैर पर गोली मारती हैं।

और अब एसटीएफ के एनकाउंटर पर सवाल उठ रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इनामी बदमाश की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि पुलिस के मुताबिक बदमाश को घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान बदमाश ने दमतोड़ दिया। मामले में एसपी राजकुमार नैयर का कहना है कि एनकाउंटर हुआ है, फिलहाल कुछ बता नहीं सकते। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है।जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुका बदमाश- एक लाख के इनामी बदमाश हरीश पासवान ने वार्ड नंबर 48 से जिला पंचायत के लिए चुनाव भी लड़ा था। लेकिन वह चुनाव हार गया था। तभी से कई राजनीतिक योद्धाओं को खटक भी रहा था। राजनीति में सफल न होने पर एक बार फिर जरायम की दुनिया का बादशाह बनने के लिए गलत रास्ते पर पहुंच गया और वह अपराध के दलदल में फंसता चला गया।नतीजन पुलिस एनकाउंटर में उसकी मौत हो गई। क्षेत्र में आतंक फैलाने वाले बदमाश को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया। लेकिन पुलिस के एनकाउंटर पर सवाल भी उठ रहे हैं।

और सवाल उठना भी लाजमी हैं क्योंकि बदमाश के सिर पर गोली लगी है, जबकि बदमाश के भागने पर पुलिस को पैर पर गोली मारने की इजाजत हैं। हालांकि इस पर पुलिस अभी कुछ भी कहने से बच रही है। और एसपी राजकरन नैय्यर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि अब देखना होगा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अपनी सफाई में क्या कुछ कहती है।

तिलक कुमार 

Ritu Shahu

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago