बलिया में जिला योजना समिति के 25 सदस्य निर्वाचित, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ चुनाव

बलिया। जिला योजना समिति के सदस्यों का निर्वाचन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में सकुशल संपन्न हुआ। कुल 25 सदस्यों में छह सदस्य पहले से ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। शेष 19 सदस्यों को चुनने के लिए निर्वाचन हुआ। जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में लगाए गए मुख्य राजस्व अधिकारी विवेक कुमार श्रीवास्तव और उप जिलाधिकारी राजेश यादव की देखरेख में यह चुनाव हुआ। पूरे कलेक्ट्रेट परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पांच जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। इस निर्वाचन में कुल 37 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था, जिनमें तीन का पर्चा निरस्त हो गया था। इस प्रकार कुल 34 उम्मीदवार थे, जिनमे 25 सदस्य जिला योजना समिति के लिए निर्वाचित हुए।ये हैं सभी निर्वाचित जिला योजना समिति के सदस्य- अनारक्षित वर्ग में जिला पंचायत सदस्य असगर, कुंदन, जनार्दन, प्रभुनाथ यादव, वीर लाल, मनीष कुमार सिंह, विनोद, शैलेश प्रताप, संजय कुमार सिंह व अनारक्षित महिला वर्ग में अनीता, कुसुम देवी, गीता, गंगाजली और समसा खातून चयनित हुई हैं। इसी प्रकार अनुसूचित जाति वर्ग में चंद्रभान, जय राम, मनोज व कुमारी रेखा तथा अन्य पिछड़ा वर्ग में अनिल, अशोक साहनी, दिनेश यादव, रमेश, सुधीर कुमार यादव, मान्ती और सुमित्रा का निर्वाचन हुआ है। इसमें छह सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago