ऑनलाइन सेवा से जुड़े आवेदनों के समाधान में बलिया को मिला दूसरा स्थान, जिला प्रशासन लहालोट

बलिया: सरकार की ऑनलाइन सेवाओं से जुड़े आवेदनों के निस्तारण के मामले में जनपद को दूसरी रैंकिंग प्राप्त हुई है। जिलाधिकारी अदिति सिंह के निर्देश पर नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी रामआसरे व सभी एसडीएम के प्रयास से जिले को यह उपलब्धि हासिल हो सकी है। ऑनलाइन सेवाओं में आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, खतौनी के साथ अन्य सेवाएं आती है। इसमें अब तक जिले में कुल आवेदन के सापेक्ष 99.71 प्रतिशत आवेदनों का निस्तारण कराया गया है। हापुड़ जनपद 99.79 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। ईडीएम अभिजात सिंह ने बताया कि आनलाईन सेवाओं के जुड़े आवेदनों के निस्तारण के लिए जिलाधिकारी की ओर से सात कार्य दिवस का समय निर्धारित किया गया है। इसी का अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है, जिससे आम जनमानस को कोई असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।

जिलाधिकारी ने की योजनाओं की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक-जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अगस्त महीने में हुए विकास कार्यक्रमों व निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को गम्भीरता लेते हुए प्रगति को बेहतर बनाए रखें। स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग समेत अन्य विभागों की योजनाओं की प्रगति के बारे में पूछताछ की। बैठक में आवारा पशुओं पशुओं की गणना के सापेक्ष कितने पशु पकड़े गए, उसकी ब्लॉक व नगर निकायवार जानकारी ली। जिनके यहां प्रगति कम है, सम्बन्धित अधिकारी को एक बार फिर चेतावनी दी।

कहा, इस कार्य को गम्भीरता से लें और टीम बनाकर अवशेष शत-प्रतिशत पशुओं को सितम्बर महीने में पकड़ कर संरक्षित कराएं। हरा चारा निःशुल्क दान करवाएं। जिलाधिकारी ने निर्माण से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों से उनके प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में जानकारी ली। कहा कि निर्माण कार्य मे तेजी बनी रहे। कार्य की गुणवत्ता व समयसीमा का भी पूरा ख्याल रखें। बैठक में सीडीओ प्रवीण वर्मा, सीएमओ डॉ तनमय कक्कड़, समाज कल्याण अधिकारी अभय सिंह, डीएसओ केजी पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago