बलिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ग्राम प्रधान के कदमों के पास बैठ कर प्रधानमंत्री आवास के लिए गुहार लगा रही है। ग्राम प्रधान कुर्सी पर बैठे हुए हैं। महिला ग्राम प्रधान का पैर भी पकड़ती है। लेकिन ग्राम प्रधान मूकदर्शक बने बैठे रहे। उन्होंने महिला की बात सुनने की कोशिश तक नहीं की।
इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। जहां एक व्यक्ति कुर्सी पर बैठा दिख रहा है और एक महिला उस व्यक्ति के पैर के पास नीचे बैठी है। वायरल वीडियो बलिया जिले के रेवती विकास खण्ड अन्तर्गत भैंसहां ग्राम सभा का बताया जा रहा है। जहां ग्राम सभा में चौपाल के दौरान अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ प्रधान जी कुर्सी पर बैठे हुए हैं।
महिला कहती हुई नजर आ रही है कि प्रधान जी हमें भी आवास दे दीजिए, हम भी बेहद गरीब हैं। इस दौरान वह प्रधान का पैर भी पकड़ रही है। इन सब के बीच कुर्सी पर बैठे अधिकारी अंजान बने रहे। प्रधान ने महिला की बातों पर ध्यान नहीं दिया।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…