महाशिवरात्रि के दिन बदायूं में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां कछला गंगा घाट पर स्नान करने गए 5 छात्र डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने 2 छात्रों को बचा लिया जबकि आज रेस्क्यू के दौरान तीन छात्रों का शव बरामद किया गया।
मृतकों में बलिया का रहने वाला छात्र भी शामिल है। बताया जा रहा है कि बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज के 5 छात्र राजस्थान के भरतपुर निवासी अंकुश ( 23 ), गोरखपुर के प्रमोद यादव (22), बलिया के पंकड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत रतसी मेहमापुर के पुरवा डोघरा निवासी पवन यादव (24), जौनपुर के जय मौर्य (26) व हाथरस के रहने वाले नवीन सेंगर (22) महाशिवरात्रि के मौके पर कछला गंगा घाट पर डुबकी लगाने गए।
इस दौरान पांचों नदी के बहाव में डूबने लगे। छात्रों की चीख-पुकार सुनकर लोगों ने अंकुश और प्रमोद को बचा लिया। लेकिन पवन, नवीन और जय डूब गए। रविवार को तीनों के शव गंगा से निकाल लिए हैं। बताया जा रहा है तीनों छात्रों के शव 5 से 7 मीटर की परिधि में 10 से 12 फीट गहराई से बरामद किया गया।
बदायूं राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि रविवार की दोपहर तक एसडीआरएफ टीम ने गंगा में रेस्क्यू के बाद तीनों छात्र जय मौर्य और पवन प्रकाश व नवीन सेंगर के शव को बरामद कर लिया।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…