बलिया का होगा चौवमुखी विकास, इन्वेस्टर सम्मिट ने दिया स्वर्णिम अवसर: राज्य मंत्री

बलिया। योगी सरकार में मंत्री और बलिया के प्रभारी दयाशंकर मिश्र ‘दयालु जी’ ने उधोग बंधुओ और व्यापारिक बंधुओं के साथ कलेक्टरेट सभागार में बैठक की। बैठक का उद्देश्य उधोग बंधुओ और उनकी समस्याओं को सुनना और उसकी समस्याओं का समाधान करना था। सबसे पहले सभागार में उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर समिट डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। उसके उपरांत उद्योग बंधुओ ने अपने निवेश के संबंध में प्रभारी मंत्री को अवगत कराया। उद्योग बंधुओ ने बताते हुए कहा कि उन्हें बिजली,पानी,सड़क, सफाई और सुरक्षा की आवश्यकता है। जिससे वे अपना व्यापार आसानी से कर सकें तथा उसे और अधिक बढ़ा सके।

दयालु ने कहा कि जिस उद्देश्य से आज हम उपस्थित हुए है वह पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। पहली बार बलिया में 62 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं । माननीय मुख्यमंत्री जी की पहल से उ0 प्र0 में पहली बार विदेशों से सात लाख करोड़ का इन्वेस्ट आया है। मुख्यमंत्री कई बार बलिया आ चुके है। इसका उद्देश्य बलिया में उद्योग धंधों को को विकसित करना है जिससे बलिया का चहुमुखी विकास होंगा । दयालु  ने कहा कि बलिया का स्वर्णिम समय आ गया है। रोजगार के नए नए अवसर मिलेंगे और अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही होगी। कोई भी अपराधी बचेगा नही। शासन प्रशासन सभी आप लोगो के साथ है।परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बलिया में बहुत से बाईपास बनाए जा रहे हैं साथ ही ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का कार्य बहुत तेजी से चल रहा है । व्यापारी बंधु अगर चाहें तो इन बाईपास और एक्सप्रेस वे के किनारे भी उद्योग धंधे स्थापित कर सकते हैं। जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि रसड़ा में स्थित कताई मील और गन्ना मील को फिर से शुरू किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा की इसके लिए 50 एकड़ भूमि उपलब्ध है। जब भी आप चाहे वहां पर उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन की तरफ से आपको हर तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर ने कहा कि उद्योग बंधु और व्यापारियों को किसी भी प्रकार से डरने की आवश्यकता नहीं है। उनकी हर तरह से सुरक्षा की जाएगी। साथ ही उनके उद्योग धंधों और व्यापार की भी सुरक्षा करने की जिम्मेदारी प्रशासन की है। इसके लिए प्रशासन हमेशा से तत्पर रहा है और आगे भी रहेगा।

उद्योग बंधुओं ने कहा सरकार ने बढ़ाया उनका मान

उद्योग बंधुओं और व्यापारियों ने सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार ने जिले स्तर पर इन्वेस्टर समिट कराके हम लोगो का न केवल मान सम्मान बढ़ाया है बल्कि उद्यमियों और व्यापारियों को और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। व्यापारी बंधुओं ने जिलाधिकारी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जिलाधिकारी के आने के बाद जिले के हर क्षेत्र में सुधार आया है।परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने जिलाधिकारी कि प्रशंसा करते हुए कहा कि जिलाधिकारी ने जिला कारागार के स्थान पर मेडिकल कॉलेज बनाने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है जल्दी ही यह मेडिकल कॉलेज बन जाएगा तथा जिला जेल को नारायण पाली में स्थापित कर दिया जाएगा। जिससे वहां पर भी उद्योग धंधे स्थापित हो सकेंगे और छोटे व्यापारियों को लाभ होगा।

बैठक में आयुष मंत्री दयालु जी के अतिरिक्त राज्यसभा सांसद नीरज शेखर,  जिला भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश साहू, पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर, सीडीओ प्रवीण वर्मा के अतिरिक्त उद्योग विभाग के सभी कर्मचारी और उद्योग बंधु और व्यापारी गण उपस्थित थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

2 days ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

2 weeks ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

3 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 weeks ago