Categories: बलिया

बलियाः प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा, ताला लगाकर भाग गया स्टाफ

बलियाः मऊ के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। इसके बाद हंगामे की स्थिति बन गई। परिजनों ने चिकित्सक पर आरोप लगाते हुए नर्सिंग होम में जमकर हंगामा किया और मामला बढ़ते देख डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल में ताला लगाकर भाग गए। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की।

जानकारी के मुताबिक गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद थाना क्षेत्र के बरिहार निवासी राकेश राम की पत्नी 26 वर्षीय प्रियंका को सोमवार की सुबह में प्रसव पीड़ा शुरू हुई। परिजन गर्भवती को रसड़ा-कासिमबाद मार्ग पर कृषि मंडी से सटे एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां प्रियंका ने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन नवजात की हालत खराब हो गई। तो परिजन ने उसे मऊ के एक अस्पताल में भर्ती कर दिया।

जहां मौजूद स्टाफ ने प्रियंका को इंजेक्शन लगा दिया जिसके बाद तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद नर्सिंग होम का चिकित्सक व कर्मचारी बगैर परिजनों को लिये ही एम्बुलेंस से मऊ लेकर जाने लगे। लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। इसके बाद डॉक्टर रास्ते में ही गाड़ी से उतर गया तथा कर्मचारी लाश लेकर अस्पताल लौट आये। इसके बाद नगहर गांव में स्थित महिला के मायके से काफी लोग इकट्ठा हो गए।

अस्पताल में जमकर भीड़ बढ़ गई। और विवाद की स्थिति बनी। हंगामे की स्थिति बढ़ती देख अस्पताल के कर्मचारी अन्य रोगियों को दूसरी जगह भेज ताला बंदकर फरार हो गये। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराने की कोशिश की। कोतवाल राजीव सिंह का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर दी जायेगी तो केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago