Categories: बलिया

भाजपा की उल्टी गिनती शुरु, 2022 में बनेगी सपा की सरकार- पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव

बिल्थरारोड। उत्तरप्रदेश में मिशन 2022 को लेकर समाजवादी पार्टी पूरी तरह एक्टिव है। रैली-जुलूस, जनसंपर्क का दौर जारी है। इसी बीच सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष आद्याशंकर यादव ने मंगलवार को प्रेसवार्ता की और 2022 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनने का दावा किया।

प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की रथयात्रा जहां जा रही है। वहां अच्छा समर्थन मिल रहा है। किसान, मजदूर व अन्य दलों के नेता काफिले में शामलि हो रहे हैं। बस इसी जनसैलाब को देख भाजपा बौखला गई है और रथयात्रा में बाधा डाल रही है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर 2017 में जनादेश प्राप्त किया। अखिलेश यादव मात्र 23 माह में आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे को गुणवत्तापूर्ण बनाकर दिखा दिया। मेट्रो चलवाने का काम किया। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे भी उन्ही की देन है सपा सरकार के कार्यो का उदघाटन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री मोदी अपनी पीठ थपथपा रहे है। भाजपा के झूठ बोलना का घड़ा भर चुका है।

उन्होंने मंहगाई को लेकर भी भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। डीजल, पेट्रोल और गैस सिलेंडर के दाम , सरसो के बढ़ते दाम से आम जनता परेशान है। सरकार के तानाशाही रवैया के चलते किसान एक साल से सड़क पर है। बेरोजगारी चरम में पर है। युवा परेशान है। उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हम लोग लैपटॉप बांटने वाले हैं, और यह लोग बुलडोजर चलवाने वाले हैं। भाजपा के पाप का घड़ा भर चुका है।

आने वाले 2022 के चुनाव में इनकी उल्टी गिनती शुरू हो गयी है। प्रदेश की जनता भी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को पूर्ण बहुमत मिलेगा और और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। इस मौके पर सपा के विधानसभा अध्यक्ष इरफान अहमद, दुर्गाप्रसाद जायसवाल मधुलाला आदि उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago