Categories: बलिया

आज पीएम मोदी करेंगे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन, बलिया का विकास भी होगा ‘लिंक’

आज बलिया के बेहद खास दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी आज सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कर बलिया की तरक्की के द्वार खोलेंगे। आज पीएम मोदी के द्वारा मार्ग का उद्घाटन होने के बाद आम लोगों की आवाजाही शुरू हो सकेगी। बता दे कि लखनऊ के चांदसराय से गाजीपुर के हैदरिया तक बने इस एक्सप्रेस-वे से बलिया फिलहाल सीधे तौर पर नहीं जुड़ पाएगा। जिले के लोगों को इसका सफर गाजीपुर से करना होगा। लेकिन इस एक्सप्रेस वे के बनने से जनपद के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। इससे बलिया से लखनऊ की दूरी कम हो जाएगी। चार पहिया वाहन से सात घंटे में पूरा होने वाला समय अब चार घंटे में ही तय हो जाएगा।

वहीं बलिया को सीधे तौर पर भी एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा। इसके लिए लिंक मार्ग का निर्माण प्रक्रिया में है। उसके बन जाने के बाद यह सफर और भी सुविधाजनक हो जाएगा। इससे कारोबार व कृषि की तरक्की होगी तथा विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

इन क्षेत्रों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेस वे– पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ से शुरू होकर बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, मऊ होते हुए गाजीपुर में खत्म हो रहा है। वहीं अगर बलिया के लोगों को एक्सप्रेस वे का सफर करना है तो 2 ऑप्शन मौजूद हैं।
पहला बलिया से रसड़ा होते हुए कासिमाबाद पहुंचने के बाद एक्सप्रेस-वे पर चढ़ा जा सकता है, जबकि दूसरे भरौली से हैदरिया (गाजीपुर) जाकर एक्सप्रेस का सफर शुरू कर सकते हैं। ऐसे में बलिया शहर से होते हुए लखनऊ जाने वालों के लिए इस समय कासिमाबाद होकर जाने का विकल्प ही बेहतर है, जबकि भरौली क्षेत्र के लिए हैदरिया का विकल्प आसान है।

जल्द ही एक्सप्रेस वे से डायरेक्ट जुड़ेगा बलिया– पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से बलिया को जोड़ने के लिए यूपीडा बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे की डीपीआर बनाने में जुट गया। अनुमान है कि पूर्वांचल एक्सप्रस-वे चैनेज 325 किमी के आसपास से बलिया के लिए निकलेगा। बताया जा रहा है कि पहले लिंक एक्सप्रेस-वे यूपीडा को ही बनाना था लेकिन अब इसे एनएचआईए बनवाएगा। कुल 24.200 किमी लंबी इस सड़क की चौड़ाई 120 मीटर प्रस्तावित है। यह गाजीपुर के हरदिया से बलिया के तीखा गांव (फेफना) से जुड़ेगा। लिंक एक्सप्रेस-वे के सदर क्षेत्र के सुल्तानपुर, कोटवारी, बढ़वलिया, अगवलिया, शाहपुर, मौजा लकड़ा, एकौनी, बंकापुर, हरहरपुर व बसारतपुर समेत 13 गांवों से गुजरने की उम्मीद है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago