Categories: बलिया

बलियाः प्रेमी ने दी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी, परेशान युवती ने खाया जहर

बलियाः सोशल मीडिया की दोस्ती में प्यार परवान चढ़ा। चैटिंग से बात वीडियो कॉलिंग तक पहुंची लेकिन इस दौरान युवक शादी का झांसा देकर वीडियो कॉलिंग पर ही युवती के अश्लील वीडियो बनाता रहा। एक दिन प्रेमी ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दे डाली।

जिससे परेशान होकर युवती ने जहर खा लिया। हालांकि समय रहते परिजनों ने उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवती की हालत खतरे से बाहर है। मामला बांसडीह कोतवाली क्षेत्र का है। जहां गांव की युवती की सोशल मीडिया के जरिए करीब 2 साल पहले प्रतापगढ़ के युवक से दोस्ती हुई।

दोस्ती के दौरान दोनों की खूब बातचीत होती रही। चैटिंग के बाद वीडियो कॉल पर बात होने लगी। इसी दौरान प्रेमी ने प्रेमिका के अश्लील वीडियो बना लिए। और जब युवती ने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो युवक ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जिससे परेशान होकर युवती ने जहर खा लिया।

हालत खराब होने पर परिजन उसे बांसडीह पीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़िता का कहना है कि प्रेमी के अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी की सूचना पुलिस को दी गई। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। इस संबंध में एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि युवक मुरादाबाद का रहने वाला है। युवती उससे शादी करने की जिद पर अड़ी है जबकि उसके परिजन राजी नहीं हैं। इसके कारण उसने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। मामले की छानबीन करने का निर्देश दिया गया है। पूरे मामले को लेकर लोगों में काफी चर्चा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

3 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

3 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago