Categories: बलिया

बलिया में पुआल के ढ़ेर में मिला नरकंकाल, जांच में जुटी पुलिस

बलिया के पकड़ी थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत उकछी के पूरब दिशा में स्थित गोरही के पास स्थित बगीचे में गांव के राजकुमार खरवार का पुआल रखा गया है। गुरुवार की सुबह गांव की महिला सुखी लकड़ी के लिए बगीचे में गई थी। तभी उसे पुआल के ढेर के पास बदबू आई।

पास जाकर देखा तो पुआल के अंदर नरकंकाल दिया। घबराई महिला ने इसकी जानकारी गांववालों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कर सदर अस्पताल भेजा। राजकुमार खरवार ने बताया की नवंबर माह में धान की कटाई होने के बाद उसी बागीचे में उसकी निराई का काम किया गया था। घर पर पर्याप्त जगह न होने से पुआल को वहीं छोड़ दिया गया था।

इसी बीच गुरुवार को पूर्णतः कंकाल बन चुका शव बरामद हो गया। उधर शव मिलने के बाद तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक पकड़ी शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि पुआल के ढेर से बरामद किए गए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल इसकी पहचान नही हो पाई है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

3 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago