Categories: बलिया

बाढ़ आपदा से बलिया को जल्द मिलेगी राहत, माल्देपुर में बनेगा ‘डाल्फिन व्यू प्वाइंट’: मंत्री दयाशंकर

बलिया में लोगों को जल्द ही बाढ़ जैसी बड़ी आपदा से राहत मिलने वाली है। परिवहन मंत्री दयाशंकर और नगर विधायक दयाशंकर सिंह की कोशिश से करीब 100 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी मिल गई है। पर्यटन को बढ़ावा देने माल्देपुर में ‘डाल्फिन व्यू प्वाइंट’ भी बनेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान की गई घोषणाओं को प्राथमिकता से पूरा कराना लक्ष्य है।

बता दें सब कुछ ठीक रहा तो जिले के लोगों को बाढ़ और जलजमाव की विभीषिका से काफी हद तक राहत मिलेगी। सरकार ने करीब 100 करोड़ रुपए से भी अधिक की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। एक दर्जन से अधिक परियोजनाओं को शासन ने स्वीकृत दी है। इसमें स्पर, तटबंध, पक्का घाट और पुनरुद्धार के साथ नगर से सटे माल्देपुर में डाल्फिन व्यू प्वाइंट शामिल है।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि बारिश से पहले सभी परियोजनाओं को पूरा कराना प्राथमिकता होगी। जनपद में पिछले दिनों मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान सारी परियोजनाओं से उन्हें अवगत कराया था, जिस पर विचार के बाद स्वीकृति मिली। अवरा ड्रेन, बहेरा ड्रेन और सीसोटार आदि ड्रेनों पर स्थित बीआरबी के स्थान पर बाक्स कलवर्ट के पुननिर्माण की मंजूरी मिली है।

गंगा नदी के बाएं किनारे पर स्थित बलिया बैरिया तटबंध पर निर्मित स्परों का पुनरुद्धार होना है। इन पर सुरक्षात्मक कार्य भी होंगे। सरयू नदी के दाएं तट पर स्थित हाहानाला तटबंध पर निर्मित स्पर के पुनरुद्धार का काम होगा। डूहा, कठौड़ा, रामपुर विहरा आदि तटबंध पर भी कार्य होगा। गंगा नदी के बाएं किनारे स्थित ग्राम समूह गोपालपुर एवं दुबे छपरा के सुरक्षार्थ बाढ़ सुरक्षात्मक कार्य की परियोजना को मंजूरी मिली है।

इंदरपुर थम्हनपुरा बंध के मध्य सुरक्षार्थ कार्य व रेगुलेटर निर्माण होगा। सरयू नदी के दाएं तट पर निर्मित तुर्तीपार श्रीनगर तटबंध पर एक स्पर निर्माण होगा। इस तटबंध पर रेस्टोरेशन का कार्य एवं परक्यूपाइन के कार्य को भी मंजूरी दी गई है। सभी कार्यों के अलावा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बलिया में गंगा नदी के बाएं किनारे स्थित माल्देपुर में ‘डॉल्फिन व्यू प्वाइंट’ के निर्माण होगा। सती घाट पर पक्के घाट का निर्माण होगा। श्रीरामपुर और उजियार घाट पर भी पक्के घाट बनेंगे। एक पक्के घाट के निर्माण के लिए करीब 11 करोड़ रुपये से अधिक का बजट है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago