बलिया में निकायों के अध्यक्ष व वार्ड के आरक्षण की प्रकिया पूरी हो गई है। अब नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में टिकट को लेकर मारामारी शुरु हो गई है। अध्यक्ष व सभासद सदस्य पद के लिए कई दावेदार मैदान में हैं।
टिकट पाने की जद्दोजहद में जुटे दावेदार पार्टी के शीर्ष नेताओं से संपर्क कर रहे हैं। संभावित दावेदारों ने सांसद, विधायक समेत अन्य बड़े नेताओं के चक्कर काटने शुरु कर दिए हैं। दावेदार जी-जान से पार्टी शीर्ष नेतृत्व को खुश करने में जुटे हैं ताकि उन्हें टिकट मिल सके।
जिले में दो नगर पालिका और दस नगर पंचायतें हैं। बलिया नगर पालिका में अध्यक्ष व वार्डों से चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की संख्या सबसे ज्यादा हैं। यहां हर वार्ड में 10 से 15 लोगों ने आवेदन दिए हैं। वहीं अध्यक्ष से लेकर सभासद का चुनाव पार्टी सिंबल पर लड़ा जाएगा। नतीजतन भाजपा, सपा, बसपा और कांग्रेस ने चुनाव मैदान में कूदने की तैयारी शुरू कर दी है।
ऐसे में अपनी-अपनी पार्टी से टिकट की चाह रखने वाले दावेदार अपने काम गिना रहे हैं। जिलाध्यक्षों को अपना बायोडाटा दे रहे हैं, साथ ही नेताओं के घर दावेदारों का जमावड़ा लगा हुआ है। संभावित उम्मीदवार टिकट के लिए स्थानीय से लेकर लखनऊ तक बड़े नेताओं के संपर्क में हैं।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…