बलिया को जाम से मिलेगी मुक्ति, कदम चौराहा से माल्देपुर तक होगा चौड़ीकरण, बनेगा भव्य प्रवेश द्वार

बलिया। जाम से जूझ रहे बलियावासियों को बड़ी सौगात मिली है। 70 करोड़ की लागत से बलिया की तस्वीर बदलने वाली है। शहर के पूर्वी छोर कदम चौराहा से पश्चिमी छोर माल्देपुर तक NH- 31 के चौड़ीकरण के साथ ही डिवाइडर का निर्माण होगा।  राष्ट्रीय राजमार्ग 20 मीटर सीमेंट कंक्रीट मिक्स बिटमीन (तारकोल) सड़क का निर्माण करेगा। जिसकी जानकारी सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने दी।।

सांसद ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि सड़क के दोनों ओर नाला निर्माण की होगा। जिससे सड़क को जलजमाव से मुक्ति मिल सके। डिवाइडर पर फ्लावर पोल स्ट्रीट लाइट और महापुरुषो सेनानीयों के नाम पर डिजिटल साइन बोर्ड पिलर, जिस पर पूरी तस्वीर और उनके जीवन का इतिहास दिखेगा। एक-एक मीटर का कवर ड्रेनेज फुटपाथ साइड ग्रीन फ्लावर स्टैंड के साथ दो भव्य चौराहा और कटहल नाले पर चौड़ा पुल के साथ ही भव्य प्रवेश द्वार का बनाया जाएगा।

सांसद वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि अपना सपना है कि बलिया का मुख्य मार्ग बलिया के गौरवशाली इतिहास के तरह भव्य और सुंदर शुगम और मनमोहक लगे। ये ऐतिहासिक कार्य लोकसभा वासियों के सहयोग के बिना संभव नहीं है इसके लिए आप सभी का साथ बहुत ही आवश्यक है। उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और गृहमंत्री अमित शाह के साथ ही सड़क सचिव रहमाने को जनपद की तरफ से धन्यवाद दिया।

बता दें विकास कार्यों की मांग को लेकर सांसद वीरेन्द्र सिंह से सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। जिसमे उन्होंने लिखा था कि इन कार्य का होना आजादी के अमृत महोत्सव में बलिया के स्वर्णिम इतिहास को देखते हुए बलियावासियों को उत्तम सौगात होगी। अब सभी मांगे पूरी होने पर सांसद ने इसे ऐतिहासिक बताया।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago