Categories: बलिया

बलिया में बिना NOC के संचालित 270 ईंट भट्ठों पर अधिकारियों की टेढ़ी नजर!

बलिया। जिले में बिना परमिशन चल रहे 270 ईंट भट्ठों पर कार्रवाई होगी। जिले में चल रहे 270 ईंट भट्ठों पर अधिकारियों की टेढ़ी नजर हैं। बता दें कि अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ उप प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मंडलीय कार्यालय आजमगढ़ ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर कार्रवाई की बात कही थी।

बता दें आजमगढ़ स्थित उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय से मई माह में जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा गया था, कि बलिया जिले में संचालित करीब 270 ईंट भट्ठों के संचालकों ने प्रदूषण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र नहीं लिया है। प्रदूषण विभाग द्वारा जारी होने वाली एनओसी के लिए बलिया के केवल 80 ईंट भट्ठा संचालकों ने ही आवेदन किया था, जिसकी जांच कर उन्हें एनओसी दी गई है।

विभागीय अधिकारियों ने बिना एनओसी के संचालित करीब 270 ईंट भट्ठा संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की अपेक्षा जिलाधिकारी से की थी। जिसके बाद डीएम ने जिला पंचायत को पत्र लिख कर कार्रवाई का निर्देश दिया। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अशोक सिंह ने बीते एक सितंबर को सभी ईंट भट्ठा संचालकों को पत्र लिख कर पत्रावली समेत उपस्थित होने का निर्देश दिया, लेकिन अब तक एक भी ईंट भट्ठा संचालक ने पत्रावली प्रस्तुत नहीं की।

वहीं जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी के पत्र के आलोक में ईंट भट्ठा संचालकों को पत्र जारी कर निर्देश दिया गया है। जिनके पास प्रदूषण विभाग की एनओसी नहीं रहेगी उनके लाइसेंस का नवीनीकरण नहीं किया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago