‘स्वास्थ्य में बलिया टॉप-10 जिलों में होगा शामिल’

बलिया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की उपस्थिति में गंगा बहुउद्देशीय सभागार में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा सभी 75 जनपदों के लिए चयनित 7182 ए एन एम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। जिसमें जनपद में 191 एएनएम को नियुक्ति पत्र दिया गया तथा मुख्यमंत्री जी द्वारा लोकनायक ऑडिटोरियम भवन, लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री जी द्वारा पारदर्शी तरीके से की गई भर्ती का नियुक्ति पत्र वितरण किया गया है जिसका आप लोगों ने सीधा प्रसारण भी देखा है। सभी ए एन एम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को शुभकामनाएं देता हूं कि जनपद में स्वास्थ्य विभाग को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करें। कोरोना काल के दौरान एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियो ने सराहनीय कार्य किया।

सामान्य दिनों में एएनएम द्वारा टीकाकरण और स्वास्थ्य संबंधी कार्यों में योगदान दिया जाता है जिससे ना केवल छोटे बच्चों को बहुत से रोगों से बचाया जाता है अपितु गर्भवती महिलाओं की भी देखभाल की जाती है। जिलाधिकारी ने कहा कि एएनएम के सहयोग से हम कुछ ही दिनों में प्रदेश के टॉप टेन जिलों में शामिल होंगे। जिला अधिकारी ने नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाली एएनएम स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को बधाई दी।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 जयंत कुमार, डीपीएम बलिया आर पी यादव, नगर पालिका अध्यक्ष संतलाल गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष जयप्रकाश साहू के अतिरिक्त सभी एएनएम तथा स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago