Categories: बलिया

बलिया में 11 वर्षीय किशोरी के साथ महीनों से घिनौना काम कर रहे थे 3 दोस्त, हुए गिरफ्तार

बलिया के रसड़ा कोतवाली में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां तीन दोस्तों ने 11 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। किशोरी ने डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताया। किशोरी के गुमसुम रहने पर पिता ने पूछताछ की तब जाकर घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक रसड़ा के एक गांव की रहने वाली किशोरी से एक लड़के ने दोस्ती की और धमकाकर उसके साथ संबंध बना लिए और कई दिनों किशोरी के साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद लड़के ने अपने दो दोस्तों के साथ संबंध बनाने के लिए किशोरी पर दबाव बनाया। इस तरह तीनों लड़के कई दिनों तक किशोरी के साथ घिनौनी वारदात को अंजाम देते रहे।

किशोरी ने पिता ने बताया कि आरोपी विरोध करने पर बेटी को जान से मारने की धमकी देता था और माता-पिता को मारने की धमकी देता था। इसके चलते बेटी घर में गुमसुम रहने लगी तो हमने उससे पूछा तो उसने आपबीती बताई जिसपर हमने पुलिस को सूचना दी है। इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी हिमेन्द्र सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर तीनों लड़कों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। लड़की का मेडिकल कराया गया है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 day ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago