Categories: Uncategorized

अतिक्रमण मुक्त बनेगा बलिया, मिलेगी जाम से मुक्ति, डीएम ने व्यापारियों के साथ की बैठक

बलिया को अतिक्रमण मुक्त बनाने की दिशा में लगातार काम हो रहा है। इसी कड़ी में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने व्यापारियों और अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम ने शहर के विकास की योजना पर चर्चा की। डीएम ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य शहर की प्रमुख सड़कों को जाम मुक्त करना और बेहतर यातायात व्यवस्था स्थापित करना है। रेहड़ी-पटरी वालों को बेरोजगार किए बिना शहर का विकास करने की योजना है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज,अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह,मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन,अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्ता,उप जिलाधिकारी सदर आत्रेय मिश्रा व अभिनेंद्र सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं व्यापारीगण उपस्थित रहे। बैठक में डीएम ने बताया कि रेलवे ओवरब्रिज के नीचे नए रास्ते का निर्माण, 30-40 फीट चौड़े नए मार्गों का विकास और पुराने मार्गों का चौड़ीकरण शामिल है। जगन्नाथ चौराहे से माल्देपुर तक का निर्माण कार्य जारी है। चित्तू पांडे चौराहे को स्थानांतरित करने की योजना है। महाराणा प्रताप चौराहा सहित 10 से अधिक चौराहों का निर्माण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

बैठक में व्यापारियों से अपील की गई कि वे अपना सामान दुकान की सीमा में ही रखें और साइनेज बोर्ड या निर्माण सामग्री सड़क पर न रखें। नगर पालिका परिषद ने 10 प्रमुख मार्गों को चिह्नित किया है, जहां से अतिक्रमण हटाया जाएगा। यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए ई-रिक्शा के लिए रंग-आधारित रूट निर्धारित किए जाएंगे। वन-वे रूट, रूट डायवर्जन और ट्रैफिक लाइट की व्यवस्था की जाएगी। प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। रेलवे ओवरब्रिज के डिवाइडर पर फूलों के पौधे लगाकर सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

छोटे व्यापारियों, ठेले वालों,सब्जी और फल मंडी आदि को व्यवस्थित रूप से स्थल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए 15 से अधिक गलियां चिन्हित की गई हैं। पार्किंग स्थल को भी चिन्हित किया गया है। जिसमें लोहिया मार्केट में अस्थाई पार्किंग स्थल बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 05 पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं।

जल्द ही बलिया को एक्सप्रेस-वे के साथ ही बाईपास भी प्राप्त होगा। अगर कोई गाड़ी आदि को बीच रास्ते में खड़ा करता है, तो उसे क्रेन से हटवाते हुए जब्त करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा। यदि कोई रास्ते पर अवैध अतिक्रमण करता है,तो रुपए 20 हजार का भी जुर्माना लगाया सकता है और एक साल की सजा भी हो सकती हैं।

नगर पालिका बलिया के दुकानदारों, व्यापारियों और आमजन का सहयोग लेने के लिए जिला प्रशासन द्वारा स्टिकर लगाया जाएगा। हरे रंग का स्टीकर उन लोगों के दुकान पर जो स्वयं अपनी दुकान को व्यवस्थित कर लेंगे तथा जो नहीं करेंगे, उनकी दुकान पर लाल रंग का स्टीकर लगाया जाएगा। नगर पालिका बलिया में ग्रीन बेल्ट भी बनाई जाएगी और वृक्षारोपण एवं सुंदर फूलों से रास्तों को सजाया जाएगा।

इसके अतिरिक्त बलिया में मॉडल स्ट्रीट जोन बनाया जाएगा, जिसे बलिया सर्कल 2.0 के नाम से जाना जाएगा। यह सर्कल कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर कुंवर सिंह चौराहा से होता हुआ नवीन प्रस्तावित महाराणा प्रताप चौराहा और स्टेडियम से होता मिड्डी चौराहे से पुनः कलेक्ट्रेट तक का सर्किल होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago