बलिया के नगरा थाना में बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक छोटे लाल राजभर समेत 3 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। तीनों लोगों पर 5 लाख रुपये की धनराशि का घोटाला करने के आरोप हैं।
जानकारी के मुताबिक, नगरा थाना क्षेत्र के नरही गांव निवासी विजय नारायण सिंह की तहरीर पर चिलकहर विधानसभा क्षेत्र के बसपा के पूर्व विधायक छोटे लाल राजभर के साथ ही अजय कुमार सिंह और मनोज कुमार पांडेय के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 316 ( 5), 319(2) और 318 (4) में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि चिलकहर विधानसभा सीट से 1996 में बसपा से चुनाव जीते छोटे लाल राजभर वर्तमान में समाजवादी पार्टी में हैं।
आरोप है कि अजय कुमार सिंह और मनोज कुमार पांडेय ने सांठगांठ कर चिलकहर विधानसभा क्षेत्र के बसपा के तत्कालीन विधायक (1996-2002) छोटे लाल राजभर को 40 फीसदी अनुचित लाभ देकर विधायक निधि से पांच लाख रुपये प्राप्त किये थे, लेकिन घोटाला करने के मकसद से इस पैसे से कोई कार्य नहीं कराया।
रसड़ा क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने बताया कि दीवानी न्यायाधीश, सीनियर डिवीजन, बलिया के गत छह दिसंबर के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…