बलिया- तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के साथ फरार हुई पत्नी, गुहार लगाने थाने पंहुचा पति !

बलिया :  ऐ साहेब ! हमार मेहरारू, बच्चन के खोजवा दीही। हम न जानत रहनी कि हमार मेहरारू हमरा संगे धोखा क दीही।  बलिया के मनियर थाने पर पुलिस के सामने ये गुहार क्षेत्र के एक गांव निवासी पति का है। जिसकी पत्नी कथित तौर पर घर से अपने तीन बच्चो के साथ मायके जाने के लिए कहकर तो निकली परन्तु अपने तीनो बच्चों के साथ निकली महिला मायके नहीं पहुंची।

जब इसकी जानकारी उक्त महिला के ससुराल एवं मायके पक्ष को हुई तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। इस मामले में महिला के पति द्वारा एक युवक पर महिला को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है। पति द्वारा आरोप लगाया गया है कि मेरे घर के सामने रुई धुनने वाला युवक मेरे पत्नी व मेरे तीन बच्चों को लेकर भाग गया है। घटना विगत गुरूवार की सुबह 6:00 बजे की है उक्त युवक के साथ मेरी पत्नी का पहले से ही चक्कर था।

पत्नी अपने साथ अपने सारे कपड़े तथा बच्चों का सारा कपड़ा, पच्चीस हजार रूपया नगद तथा लगभग डेढ़ लाख रुपए का गहना, सूटकेस एवं एक बड़ा झोला में कपड़ा भरकर ले गई है। पीड़ित पति द्वारा मनियर पुलिस से इस मामले में छानबीन कर अपनी पत्नी तथा तीन बच्चों को सकुशल लौटा लाने की मांग की गयी है।

महिला के पति का कहना है कि उक्त युवक मूल निवासी जिला भोजपुर बिहार के एक गांव का है। महिला के पति द्वारा उक्त युवक का फोटो, पत्नी का फोटो तथा तीनों बच्चों जिसमें एक लड़की तथा दो लड़के हैं उनका फोटो तहरीर में चिपकाया गया है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago