बलिया : हाईस्कूल में नंबर कम आने से परेशान छात्र कुएं में कूदा, हुई मौ’त

बांसडीह।  कस्बा बांसडीह के वार्ड नंबर 10 स्थित कुएं में 17 वर्षीय एक किशोर का श’व मिलने से हड़’कम्प मच गया। श’व कस्बे के ही वार्ड नं. 13 निवासी आकाश गुप्ता (17) पुत्र धनेश्वर गुप्ता के रूप में पहचान हुआ है। मृ’तक के चाचा भोला गुप्ता ने आशंका जताते हुए बताया कि पढ़ाई में नम्बर कम आने से आकाश मानसिक रूप से परेशान रहता था, हो सकता है कि मानसिक तौर पर परेशान होने के कारण कुएं में कूद कर आत्म’ह’त्या कर लिया हो।

परिजनों के अनुसार आकाश रोज की भांति रविवार की सुबह 3 बजे ही टहलने के लिए निकला, लेकिन काफी देर बाद भी घर वापस नहीं आया तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया। इसबीच दिन में करीब दस बजे किसी ने सूचना दिया कि घर से महज 100 मीटर की दूर पर वार्ड नं 10 गढ़ स्थित कुएं के बाहर आकाश की मोबाइल व चप्पल पड़ा है।

शक के आधार पर लोगों ने कुएं में कांटा लगाकर खोजबीन शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद आकाश का श’व मिल गया। कुएं में शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गयी। परिजनों के करुण क्रंदन से आसपास का मौहाल गम’गीन हो गया।

पिता धनेश्वर की चित्कार से मौजूद लोगों की आंखे नम हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकल पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

बांसडीह कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आकाश पढ़ने बहुत ही तेज था, लेकिन किसी कारण वश 10 वी कक्षा में नंबर कम आने आकाश मानसिक डिप्रेशन में था। काफी दिनों से घर पर ही रह रहा था। पढ़ने के लिए वाराणसी नहीं जा रहा था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक और प्रमाणपत्र

बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

2 weeks ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

2 weeks ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

2 weeks ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

4 weeks ago