बलिया- आर्मी जवान ने आखिर क्यों रची खुद पर हमले की साजिश ? पुलिस ने कर दिया पर्दाफाश

बलिया। पॉक्सो एक्ट की कार्रवाई से बचने के लिए खुद पर हमले की साजिश रचने वाले आर्मी जवान का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। आर्मी जवान ने पॉक्सो एक्ट मुकदमा से बचने के लिए 7 अगस्त 2021 को सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर चट्टी स्थित चिरा बाबा स्थान के पास ट्रेन पकड़ने जाते वक्त खुद पर ही हमला कराया था। वहीं अपने पट्टीदारों को इस मामले में फंसाने का काम किया था। लेकिन पुलिस की विवेचना में वह खुद भी फंस गया। जिन पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया था वह निर्दोष पाए गए। पुलिस ने घायल जवान के विभाग को कार्रवाई करने के लिए पत्र भेज दिया है।

पूरा मामला 7 अगस्त का है। जब पकड़ी थाना के पकड़ी निवासी आर्मी के जवान नीरज सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह सिलीगुड़ी ड्यूटी पर जाने के लिए अपने चचेरे भाई इंद्रजीत के साथ बुलेट से बलिया रेलवे स्टेशन आ रहा था। जैसे ही वह सुखपुरा थाना क्षेत्र के अलावलपुर चट्टी स्थित चिरा बाबा स्थान के समीप पहुंचा, पकड़ी से ही बाइक से पीछा कर रहे दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक दिया ओर जवान के पेट में गोली मार दी। बदमाश फरार हो गए। इस मामले में घायल की मां की तहरीर पर पुलिस ने पकड़ी निवासी सुंदरम सिंह पुत्र विकास देव सिंह और संजय सिंह मणि के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

पुलिस ने जांच की तो उसमें घायल आर्मी का जवान ही प्री प्लानिंग के तहत घटना को अंजाम देने का दोषी पाया गया। जबकि आरोपित पट्टीदार निर्दोष पाए गए। इस बाबत सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि घटना की विवेचना समाप्त हो गई है। इस मामले में घायल जवान ने पॉक्सो एक्ट के मुकदमा से बचने के लिए खुद ही प्री प्लानिंग के तहत घटना को अंजाम दिया था और अपने पट्टीदारों को मुल्जिम बना दिया था। बताया कि जवान के विरुद्ध कार्रवाई के लिए उसके विभाग को पत्र भेज दिया गया है।

2018 में आरोपी की बहन किसी के साथ भाग गई थी और उसके साथ शादी कर लिया था। जिसमें मुझे, मेरे चचेरे भाई व एक अन्य युवक को आरोपी बनाया था। जिसमें पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में छह माह पूर्व हम तीनों लोग जेल में थे। एक माह पूर्व कोर्ट से तीनों लोग रिहा किए। इसके बाद हम 23 जुलाई 2021 को सिलीगुड़ी ड्यूटी पर गया, जहां से ड्यूटी करने के बाद तीन अगस्त 2021 को कोर्ट में पेश होने के लिए दो अगस्त को गांव छुट्टी पर आया था। सात अगस्त को ड्यूटी पर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था कि गांव के ही युवकों ने गोली मार दी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago