बलियाः अब डाक घर में बुक करायें रेलवे व हवाई जहाज का टिकट

बलियाः अब रेलवे और हवाई जहाज का सफर करना है, तो टिकट बुक कराने भटकने की जरुरत नहीं पड़ेगी। केवल डाक घर जाईए और वहीं से रेलवे व हवाई जहाज का टिकट बुक कराईए। जी हां डाक दिवस सप्ताह पर जिले के सभी डाकघरों व उप डाकघरों को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन (आईआरसीटीसी) से जोड़ दिया गया है।

अब डाकघरों से ही रेलवे टिकट की बुकिंग होगी। जिससे लोगों को घंटो कतार में नहीं लगना पड़ेगा और कम ही समय में उनका काम हो जाएगा। प्रधान डाक घर के हेड पोस्टमास्टर उदय नारायण यादव के मुताबिक जन सुविधा केंद्र के तहत रेलवे की सेवा के लिए आईआरसीटीसी से अनुबंध किया गया है। केंद्रीय स्तर पर अनुबंध के बाद 11 से 16 अक्तूबर तक चलने वाले डाक सप्ताह में शहर के सभी 66 डाकघरों और उप डाकघरों का आईआरसीटीसी से अनुबंध कराया गया।

आईआरसीटीसी ने यूजर आईडी और पासवर्ड भी उपलब्ध कराए हैं साथ ही डाकघर के कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है। ऐसे में अगर आपको रेलवे या हवाई जहाज के टिकट बुक कराने हैं तो आप डाकघर के कार्य दिवस के समय वहां जा सकते हैं। डाकघर से यात्रियों के टिकट बुक कराए जाएंगे। खास बात यह है कि टिकट बुकिंग के लिए जन सेवा केंद्र पर ग्राहक से कोई भी अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शहर के डाकघरों में आईआरसीटीसी के लिए अलग से एक काउंटर खोलने की तैयारी चल रही है।

प्रधान डाक घर के हेड पोस्टमास्टर उदय नारायण यादव ने बताया कि आईआरसीटीसी से ही हवाई जहाज के भी टिकट बुक किए जाएंगे। इसके लिए अतिरिक्त भुगतान भी नहीं करना होगा। पहले सिर्फ रेलवे के टिकटों की बुकिंग शुरू होगी। किसी सामान को रेलवे के माध्यम से एक जगह से दूसरी जगह भेजने के लिए बुकिंग की सेवा अभी शुरू नहीं हुई है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

8 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

8 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

8 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

8 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

8 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

10 hours ago