खराब स्वास्थ्य व्यवस्था पर बलिया DM ने अधिकारियों को लगाई लताड़!

बलियाः जिलाधिकारी अदिति सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकांश योजनाओं में खराब स्थिति मिलने पर प्रभारी सीएमओ एसके तिवारी व कई प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। बैठक में अनुपस्थित रहे सभी अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए। उन्होंने डेंगू की रोकथाम के प्रति लापरवाही पर प्रभारी चिकित्साधिकारियों को चेतावनी दी। कहा कि हनुमानगंज में डेंगू के सबसे ज्यादा केस सामने आए हैं। जहां ज्यादा केस आ रहे हैं वहां स्वास्थ्य अधिकारी स्वयं जाएं।

इसकी रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर छिड़काव कराने के निर्देश दिए। कोविड वैक्सिनेशन की प्रगति धीमी होने पर सम्बन्धित चिकित्सकों को नोटिस जारी करने को कहा। जिले से लेकर ब्लॉक स्तर पर सैम्पलिंग में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि कम से कम एक एलटी-एलए 150 से अधिक सैंपलिंग करें। सीडीओ को निर्देश दिया कि सभी एमओवाईसी की प्रतिदिन जूम मीटिंग कर योजनाओं की समीक्षा करें। बैठक में मौजूद यूनिसेफ व डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि से गांवों में वितरित की जाने वाली दवाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि वितरण में लापरवाही हो रही है, इसमें सुधार लाई जाए।

आशाओं के लम्बित भुगतान पर नाराजगी

आशाओं का भुगतान लम्बित रखने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। जिनकी लापरवाही से आशाओं का भुगतान लम्बित है, उनका वेतन रोकने के निर्देश सीएमओ को दिए। जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना के लाभार्थियों के लम्बित भुगतान पर भी नाराजगी जाहिर की। प्रभारी चिकित्साधिकारियों को कोल्ड चेन की कमियों को दूर करने के लिए कहा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago