बलिया के लक्ष्मणपुर में एक शख्स की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची। और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे से क्षेत्र में भी मातम पसर गया। वह अपने परिवार में कमाने वाला इकलौता ही था। जो सैलून की दुकान लगाकर अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी कमा रहे थे।
हादसा नरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेंदुरिया में हुआ। जहां सत्येंद्र ठाकुर(48) पुत्र श्री राम ठाकुर बुधवार को सुबह शौच करने करीब 6:00 बजे के आसपास जा रहे थे। घर से बाहर गली में तार गिरने से सत्येंद्र ठाकुर करंट की जद में आ गए, आसपास के लोगों ने आनन-फानन में नरही सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई मौत से परिजनों पर दुःखो का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार का पालन पोषण करने के लिए सत्येंद्र ठाकुर लक्ष्मणपुर में सैलून की दुकान से चलाते थे। इस हादसे से उनका परिवार बिखर गया। हादसे के बाद से क्षेत्र में सन्नाटा पसरा हुआ है।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…