Categories: बलिया

बलिया के इस नेता को समाजवादी पार्टी ने एक बार फिर दी बड़ी जिम्मेदारी

बलिया। उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से तेज हो गई है। चुनावी मैदान में उतरने से पहले सभी पार्टियां अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी हैं। प्रदेश की मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने प्रदेश कार्यकारिणी घोषित करने के साथ ही पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की है। बलिया के आसिफ अली को एक बार फिर यूथ का प्रदेश सचिव बनाया गया है। आसिफ अली सपा के वरिष्ठ नेता हैं। जिनपर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। आसिफ अली ने भी पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही है। आसिफ अली का कहना है कि वह यूथ में पार्टी को लेकर भरोसा बढ़ाएंगे। इस बार यूथ सपा के साथ होगा।

आसिफ अली का राजनीति सफर-

आसिफ अली समाजवादी पार्टी के एक सक्रिय नेता हैं। वह छात्र सभा के पूर्व जिला सचिव रह चुके हैं। उन्होंने युवाजन सभा के प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी भी संभाली है। साथ ही समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के पूर्व नगर अध्यक्ष भी रहे हैं। छात्र नेता भी रह चुके हैं। इसके अलावा पूर्वाचंल मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष और मीडिया प्रभारी भी रह चुके हैं। वहीं आसिफ अली की शिक्षा की बात की जाए तो उन्होंने राजनीति शास्त्र से एमए और बीएड किया है। वह बलिया में काजीपुरा के रहने वाले हैं। जिले में उनका वर्चस्व है। उन्होंने जमीनी स्तर पर एक अच्छी पहचान बना रखी है। जिसके चलते पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। देखना होगा कि आगामी चुनाव में पार्टी को इसका कितना लाभ मिलता है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago