Categories: बलिया

बलिया में जब शराब देखकर चोर की फिसली नीयत, फिर हुआ गजब वाक्या !

बलिया में चोरी का एक अजीब वाक्या देने देखने को मिला। जहां चोरी करने गए एक चोर की जब नीयत फिसल गई तो वह चोरी का इरादा छोड़ शराब पीकर वहीं सो गया। और फिर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया। जो बिहार का रहने वाला है। फिलहाल पुलिस मामले में आगे और जांच कर रही है।मामला बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव का है। जहां गांव में एक चोर चोरी करने के लिए एक शख्स के घर में दाखिल हुआ।

चोर ने घर में शराब की बोतल देखी तो उसका मन फिसल गया। चोर ने बड़े आराम से शराब का मजा लेना शुरू किया, पीते-पीते चोर इतनी शराब पी गया कि, उसे वहीं नींद आ गई और वो सो गया। जब घर के लोगों की नींद खुली तो अजनबी को घर के अंदर सोता हुआ देखकर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में एएसपी विजय त्रिपाठी का कहना है कि रघुनाथपर के रहने वाले चंदन गुप्ता ने सूचना थाने पर दी कि एक संदिग्ध व्यक्ति उनके घर पर मिला है। जांच में पता चला कि वो शराब के नशे में है, उसे हॉस्पिटल भेजा गया।

जब हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि चंदन गुप्ता के यहां वो चोरी के इरादे से घुसा था।साथ ही बताया कि चोरी की कोशिश में अभियुक्त के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है। चोर की पहचान दीपक शाह के रूप में हुई है जो कि बिहार के भोजपुर जिले का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो चोरी की नीयत से घर में घुसा था, वहां पर शराब की बोतल रखी थी. शराब की बोतल से शराब पीने लगा जिसके बाद वो बेहोश हो गया।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago