Categories: बलिया

बलिया- आवास योजना में गजब लापरवाही, 93 लाभार्थियों को डबल भुगतान, 50 लाख वसूले

बलिया। हर गरीब को पक्का मकान देने वाली प्रधानमंत्री की महत्वपूर्ण योजना में करीब 97 लाख रुपये का घपला हुआ है। जहां प्रधानमंत्री शहर आवास योजना के तहत 93 लाभार्थियों को एक योजना की 2 बार राशि जारी कर दी। हालांकि 97 लाख रुपयों में से करीब 50 लाख रुपये की रिकवरी हो चुकी है। साथ ही 43 अन्य लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है।

बता दें योजना के तहत 1.50 लाख रुपये पहली किस्त के रूप में दिए जाते हैं। ऐसे में लोगों को दो बार राशि दी गई। और सभी ने आवंटित रुपये भी खर्च कर दिए हैं। योजना के तहत शहर में करीब 24 हजार 713 शहरी आवास बनने थे। परियोजना 2016 में स्वीकृत हुई थी। लखनऊ की क्रिएटिव इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई। उसने करीब 11 हजार 173 मकान तो बनाए, लेकिन उसके बाद निर्माण में लापरवाही बरती। करीब 7 हजार 380 आवास अधर में फंस गए हैं।

वहीं लापरवाही को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य विकास अभिकरण के कई नोटिस के बाद भी कंपनी ने कोई सुधि नहीं ली। साथ ही 93 लाभार्थियों को 97 लाख रुपये का गलत भुगतान कर दिया। उनके खाते में दो बार धनराशि भेज दी। मामले की जांच में पुष्टि होने के बाद कंपनी को दो महीने पहले डिबार घोषित कर दिया गया। उसकी जमानत राशि भी जब्त कर ली। जिला नगरीय विकास अभिकरण ने करीब 50 लाख रुपये की रिकवरी कर ली है। 43 लोगों को अप्रैल तक धनराशि जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

हालांकि निर्माण को लिए नई कंपनी का चयन कर लिया गया है। लखनऊ की सरयू कंस्ट्रक्शन कंपनी को अब कार्यदायी एजेंसी नियुक्त कर दिया गया है। यह चयन प्रक्रिया 4 अन्य कंपनियों से प्रतिस्पर्धा के दौरान पूरी की गई है। फिलहाल मामला काफी गरम हो गया है।मामले में परियोजना अधिकारी राहुल कुमार का कहना है कि विभाग बेहद संजीदा है। कई लाभार्थियों से रिकवरी कर ली है। जल्द ही नई कंपनी निर्माणकार्य पूरा करेगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

6 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago